एजेंसी न्यूज

Mahaparinirvan Diwas 2022: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को डॉ. भीम राव आंबेडकर को उनकी 66वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

Mahaparinirvan Diwas 2022: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
Mahaparinirvan Diwas 2022 (Photo Credits: File Image)

मुंबई, छह दिसंबर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari), मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) ने मंगलवार को डॉ. भीम राव आंबेडकर (Dr. Babasaheb Ambedkar) को उनकी 66वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। भारत रत्न से सम्मानित संविधान निर्माता आंबेडकर की पुण्यतिथि को ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। राज्यपाल कोश्यारी, मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई के दादर इलाके स्थित शिवाजी पार्क में आंबेडकर के स्मारक ‘चैत्यभूमि’ पर पुष्पांजलि अर्पित की। Mahaparinirvan Diwas 2022 Quotes: महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को करें याद, उनके अनमोल विचारों को करें प्रियजनों के साथ शेयर

इस अवसर पर राज्य के मंत्री दीपक केसरकर, मंगल प्रभात लोढा, लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले, मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल और डॉ. बी आर आंबेडकर के पौत्र एवं वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर भी उपस्थित थे। हर साल, राज्य भर से हजारों लोग छह दिसंबर को बी आर आंबेडकर के स्मारक ‘चैत्यभूमि’ में जुटते हैं। आंबेडकर का निधन 1956 में इसी दिन हुई थी।

बृहन्मुंबई महानगर निगम (बीएमसी) ने बड़ी संख्या में लोगों के शिवाजी पार्क पहुंचने के मद्देनजर वहां पेयजल, अस्थायी शौचालय एवं चिकित्सकीय सुविधाओं की व्यवस्था की है। पार्क में अस्थायी तंबू भी लगाए गए हैं। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) ने आगंतुकों की सुविधा के लिए शिवाजी पार्क क्षेत्र में 50 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है और 500 अतिरिक्त लाइट लगाई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2022 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).