देश की खबरें | महाराष्ट्र : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं से करीब 19 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नौकरी की तलाश कर रहे सात युवाओं से पार्ट-टाइम नौकरी देने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर 19 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 30 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नौकरी की तलाश कर रहे सात युवाओं से पार्ट-टाइम नौकरी देने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर 19 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
डोम्बिवली शहर के मनपाडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 2.82 लाख रुपये की ठगी के शिकार एक पीड़िता की शिकायत पर रविवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक पिछले महीने अज्ञात नंबर से ऐप पर उसे संदेश आया कि पार्ट टाइम नौकरी उपलब्ध है।
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता से कहा गया कि ऐप और यूट्यूब पर कुछ गतिविधियों को अंजाम देने के बाद उसके खाते में रुपये हस्तांतरित किये जाएंगे। हालांकि, कई गतिविधियों को करने के बाद उसे पता चला कि उसके खाते से 2.82 लाख रुपये निकाल लिए गए है।
उन्होंने बताया कि जब युवती को धोखाधड़ी का पता चला तो उसने पुलिस से संपर्क किया और पाया कि छह और लोगों से भी इसी तरह की धोखधाड़ी हुई है।
अधिकारी ने बताया कि सातों पीड़ितों से कुल 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि अबतक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2023 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

