महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों में आई कमी लेकिन अब भी पिछले साल के चरम के बराबर: उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के रोजाना आने वाले मामलों में कमी आई है लेकिन अब भी यह पिछले साल सामने आए सबसे अधिक मामलों के करीब है.
मुंबई, 30 मई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के रोजाना आने वाले मामलों में कमी आई है लेकिन अब भी यह पिछले साल सामने आए सबसे अधिक मामलों के करीब है. मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि राज्य में लागू लॉकडाउन जैसी मौजूदा पाबंदी एक जून के बाद भी 15 दिनों के लिए बढ़ाई जाएगी. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कई छूट दी जा सकती है. COVID-19 Lockdown: महाराष्ट्र में 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, कम केस वाले जिलों में मिलेगी राहत.
ठाकरे ने कहा,‘‘मरीजों की संख्या में कमी के बावजूद हम पिछले साल के चरम के करीब हैं. ’’
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ‘माझा डॉक्टर’ पहल फैमिली डॉक्टरों तक पहुंचने में मदद करेगी ताकि बिना लक्षण वाले मरीजों में अधिक दवा सेवन की प्रवृत्ति और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति उत्पन्न होने से बचा जा सके.
ठाकरे ने कहा, ‘‘पिछले साल के मुकाबले इस साल कोविड-19 वायरस के प्रकार में अंतर है. यह अब अधिक संक्रामक है,तेजी से फैल रहा है और मरीजों के ठीक होने में लंबा समय लग रहा है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सामने एक और राक्षक फंगस है जिसका मुकाबला करना है. राज्य में म्यूकोरमाइकोसिस के 3000 मामले हैं. कोरोना वायरस कार्य बल इस पर नजर रख रहा है.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

