देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार मुंबई-नागपुर बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए दानवे का समर्थन करेगी : ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यहां शुक्रवार को कहा कि यदि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे मुंबई-नागपुर बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए पहल करते हैं तो राज्य सरकार उनका पूरा समर्थन करेगी।

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 17 सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यहां शुक्रवार को कहा कि यदि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे मुंबई-नागपुर बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए पहल करते हैं तो राज्य सरकार उनका पूरा समर्थन करेगी।

उन्होंने औरंगाबाद जिला परिषद के नये भवन का शिलान्यास करने के बाद यह कहा। महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के नेता दानवे भी शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम आज राजनीति को किनारे रख लोगों के कल्याण के बारे में बात कर रहे हैं। हमें एक दूसरे से उम्मीदें हैं। ’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘मैं रावसाहेब दानवे से वादा करता हूं कि यदि वह मुंबई-नागपुर बुलेट ट्रेन के लिए पहल करते हैं तो राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ दृढ़ता से खड़ी रहेगी क्योंकि यह परियोजना हमारा सपना है। ’’

उन्होंने कहा कि देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी। उन्होंने कहा कि इसके बजाय यह मुंबई और नागपुर के बीच चलनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद औद्योगिक सिटी (एयूआरआईसी) का भी दौरा किया। वहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति को विकास की राह में बाधक नहीं बनना चाहिए।

उन्होंने प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मेंने सुना है कि वह हमारे सत्तारूढ़ गठबंधन के तीन दलों में से एक में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now