मुंबई, 29 जून महाराष्ट्र के पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री सुनील केदार ने सोमवार को कहा कि प्रदेश सरकार किसानों से 25 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीद 31 जुलाई तक जारी रखेगी, ताकि उन्हें लॉकडाउन की स्थिति के मद्देनजर कुछ राहत मिल सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने खरीद जारी रखने के लिए उनके मंत्रालय द्वारा मांगी गई कोई सहायता नहीं दी है।
मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने केंद्र से राज्य सरकार को 25 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीद जारी रखने के लिए कुछ सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया था, लेकिन हमें कोई मदद नहीं मिली।’’
उन्होंने कहा कि वित्तीय बोझ के बावजूद, सरकार हर दिन किसानों से लगभग 10 लाख लीटर दूध खरीदना जारी रखेगी।
यह भी पढ़े | Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर किया आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान, जानें क्या है डॉक्टर की सलाह.
मंत्री ने कहा, ‘‘हमें 25 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध खरीदना जारी रखना चाहिए ताकि सहकारी डेयरियां और निजी कंपनियां किसानों को समान दरों की पेशकश करने के लिए बाध्य हों।’’
राज्य सरकार ने राज्य में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के बीच कोई और छूट प्रदान किए बिना 31 जुलाई तक लॉकडाउन का विस्तार किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY