देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार मुंबई में कोविड-19 से हुई 950 मौतों को छुपा रही है : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 के कारण हुई कम से कम 950 मौतों की जानकारी नहीं दी है जो आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। यह बात भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को कही।

जियो

मुंबई, 15 जून महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 के कारण हुई कम से कम 950 मौतों की जानकारी नहीं दी है जो आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। यह बात भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को कही।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में फडणवीस ने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण (मुंबई में) हुई करीब 950 मौतों की सूचना नहीं है। यह काफी गंभीर मामला है, साथ ही खतरनाक भी।’’

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 हजार के करीब पहुंची, अब तक 465 मौतें: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य सरकार के मुताबिक, कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित मुंबई में 14 जून तक मरने वालों की संख्या 2182 है।

फडणवीस ने दावा किया कि मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में हुई 950 मौतों में से 500 के बारे में मृत्यु समीक्षा समिति को भी जानकारी नहीं दी गई।

यह भी पढ़े | स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेलवे में बनाए गए कोविड केयर कोचों के लिए जारी की SOP, संदिग्ध और पॉजिटिव मरीजों को रखा जाएगा अलग.

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाए, ‘‘मृत्यु समीक्षा समिति ने 451 मौतों को गैर कोविड मौत बताया। बहरहाल, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आईसीएमआर) के दिशानिर्देशों के मुताबिक ये सभी मौत कोविड-19 के कारण हुईं।’’

उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि किसके दबाव में समिति ने मौतों को गैर कोविड-19 मौत बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा, ‘‘बृहन्मुंबई नगरपालिका परिषद् (बीएमसी) ने आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का पालन करने से इंकार कर दिया है और कुछ मौतों को कोविड-19 के कारण नहीं बताया गया। आईसीएमआर के स्पष्ट दिशानिर्देश के बावजूद मृत्यु समीक्षा समिति ने उन मौतों को गैर कोविड-19 मौत क्यों बताया?’’

उन्होंने कहा कि समिति की कार्रवाई न केवल निंदनीय है बल्कि आपराधिक प्रकृति की है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक और घटना है जिसमें मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 500 मौतों की जानकारी मृत्यु समीक्षा समिति को नहीं भेजी गई। मैं जानना चाहता हूं कि राज्य सरकार क्या कार्रवाई करने जा रही है।’’

उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी