देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार बारिश से प्रभावित लोगों को जल्द मदद देने के लिए प्रतिबद्ध: उद्धव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों का जीवन जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

उस्मानाबाद, 21 अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों का जीवन जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने मराठवाड़ा जिले के कुछ हिस्सों का दौरा किया। इसी क्रम में यहां कटगांव में बाढ़ प्रभावित लोगों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि प्रभावित लोगों को दी जाने वाली राहत पर फैसला लेने के लिए राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार या बृहस्पतिवार को बैठक होगी।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- गोदामों में अनाज जरूरत से ज्यादा, लेकिन लोग भूख से मर रहे हैं.

महाराष्टू के एक मंत्री ने नाम उजागर नहीं करने के अनुरोध के साथ कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक बृहस्पतिवार को होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह केवल लोकप्रियता हासिल करने के लिए सहायता राशि से संबंधित आंकड़े घोषित नहीं करेंगे और कहा कि वह केवल वही बोलते हैं, जो वह पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़े | आपत्तिजनक पोस्ट मामले में गिरफ्तार पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को लखनऊ हाईकोर्ट से मिली जमानत: 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए ठाकरे ने कहा कि अगर केंद्र ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में राज्य की हिस्सेदारी का भुगतान कर दिया होता, तो सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए काफी कुछ कर सकती थी।

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट यात्रा के दौरान ठाकरे के साथ थे।

पिछले सप्ताह, पुणे, औरंगाबाद और कोंकण क्षेत्रों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 48 लोगों की जान चली गई, जबकि लाखों हेक्टेयर कृषि भूमि में फसलों को नुकसान हुआ।

ठाकरे ने कहा, "कैबिनेट आज या कल बैठक करेगी। क्षेत्र निरीक्षण 80 से 90 फीसदी तक पूरा हो चुका है ... यह महा विकास आघाड़ी सरकार आपका जीवन जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

उन्होंने कहा, "मैं यहां लोकप्रियता के लिए धन के आंकड़े घोषित करने के लिए नहीं हूं। हम जो भी करेंगे, आपकी संतुष्टि और आपकी खुशी के लिए करेंगे।"

ठाकरे ने यह भी कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि राज्य में भारी वर्षा का खतरा कम हो गया है लेकिन अगले सात-आठ दिनों में बिजली गिर सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "इस साल की शुरुआत आपदाओं - कोरोना वायरस, विदर्भ में बाढ़ के साथ हुई और अब राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश हुई है।"

उन्होंने कहा, "मैं यहां हुई क्षति का गवाह हूं और आपको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार आपके साथ है। फसलों के नुकसान के साथ-साथ मिट्टी का कटाव भी हुआ है ... जल्द से जल्द मदद दी जाएगी।’’

बाद में ठाकरे ने मीडियाकर्मियों से कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दशहरा और दिवाली के दौरान बाढ़ पीड़ितों की आंखों में कोई आंसू न हों।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा मैं आपसे कह रहा हूं, मुंबई में काम (लोगों को राहत देना) जारी है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम बहुत कुछ कर सकते हैं, यदि हमें वह (जीएसटी) बकाया मिल जाता है, लेकिन अभी तक कोई संकेत नहीं है (राशि मिलने के बारे में)। इसलिए अभी एक विचार यह है कि क्या ऋण लिया जा सकता है या कुछ और किया जा सकता है। हम आज या कल उस पर फैसला लेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\