मुंबई, 13 नवंबर महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनियों के करीब एक लाख कर्मचारियों के लिये बोनस की घोषणा कर दी। इन कर्मचारियों ने दिवाली के दौरान हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।
राउत के प्रवक्ता ने कहा कि मंत्री ने बोनस की घोषणा की है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
यह भी पढ़े | Tiger Shroff की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड एबन हैम्स से किया ब्रेकअप, डिलीट की सारी तस्वीरें.
इस घोषणा से पारेषण कंपनी महाट्रांसको (महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लि.), वितरण कंपनी एमएसईडीसीएल (महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लि.) और उत्पादन कंपनी महाजेनको (महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादक कंपनी लि.) के कर्मचारियों को लाभ होगा।
इन कंपनियों के कर्मचारियों ने बोनस नहीं मिलने पर शनिवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।
पिछले साल तीनों कंपनियों के कर्मचारियों को 9,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक का बोनस मिला था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY