देश की खबरें | महाराष्ट्र: पुराने नोट बदलने की आड़ में महिला से 11.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग महिला के पुराने नोट और सिक्के बदलने की आड़ में उनके साथ कथित तौर पर 11.45 लाख रुपये की धोखधड़ी की।

ठाणे, चार अक्टूबर महाराष्ट्र में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग महिला के पुराने नोट और सिक्के बदलने की आड़ में उनके साथ कथित तौर पर 11.45 लाख रुपये की धोखधड़ी की।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

कासरवाडावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इन लोगों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर महिला (66) से संपर्क किया और दावा किया कि वे पुराने सिक्के बदलने का काम करते हैं।

अधिकारी ने महिला की शिकायत के आधार पर बताया कि उन्होंने उनके पुराने सिक्कों और पांच तथा 10 रुपये के पुराने नोटों को बदल कर 45 लाख रुपये देने की पेशकश की। इस साल 20 से 29 सितंबर के बीच उन्होंने महिला से कई बार संपर्क किया और सेवा कर और जीएसटी के पैसे मांगे।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर 11.45 लाख रुपये उन लोगों द्वारा बताए गए बैंक खाते में हस्तांरित कर दिए लेकिन बाद में अपना धन नहीं मिलने पर महिला ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन इस मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार