Maharashtra: अहमदनगर में दो समूहों के बीच झड़प में चार घायल, 10 लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में दो समूहों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने बुधवार को बताया कि झड़प में शामिल लोगों ने कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया और पथराव किया.
पुणे, 5 अप्रैल : महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में दो समूहों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने बुधवार को बताया कि झड़प में शामिल लोगों ने कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया और पथराव किया. उन्होंने बताया कि अहमदनगर पुलिस ने मंगलवार देर शाम हुई इस घटना के सिलसिले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और इस संबंध में दंगे संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
अहमदनगर एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘गजराज नगर इलाके में एक मस्जिद के पास से गुजर रहे समूह के एक युवक को एक प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्यों ने कथित तौर पर पीटा, जिसके बाद दोनों समूहों के बीच झड़प शुरू हो गई.’’ उन्होंने कहा, ‘‘झड़प के दौरन एक दोपहिया वाहन को आग लगा दी गई और एक चौपहिया वाहन समेत दो वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया.’’ यह भी पढ़ें :Bihar: बिहार में ट्रक की ठोकर से बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत
अधिकारी ने बताया कि झड़प के दौरान पथराव भी हुआ. उन्होंने बताया कि इस दौरान चार लोग घायल हो गए. एक ‘स्टेटस’ को लेकर दोनों समूहों के बीच झड़प हुई थी. पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर भरोसा नहीं करने का आग्रह भी किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

