Maharashtra: वाहन की टक्कर से परिवार के चार सदस्यों की मौत, चालक गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नागपुर में एक वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में दो भाई शामिल हैं. यह जानकारी पुलिस ने दी.
नागपुर (महाराष्ट्र), 10 सितंबर : महाराष्ट्र के नागपुर में एक वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में दो भाई शामिल हैं. यह जानकारी पुलिस ने दी. हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे नागपुर शहर के सक्करदरा इलाके में हुआ. एक अधिकारी ने बताया कि चार पहिया वाहन चालक गणेश अधव को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
सक्करदरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अधव अपना वाहन बहुत तेज गति से चला रहा था. जब वह फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस टक्कर की वजह से एक मोटरसाइकिल पर जा रहे एक परिवार के चार सदस्य फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर गिर गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.’’ यह भी पढ़ें : Cloud Burst In Uttarakhand: उत्तराखंड में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से 30 घर क्षतिग्रस्त, 1 महिला की मौत
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान विनोद खापेकर (45), उनकी मां लक्ष्मीबाई (65) और उनके दो बेटों (पांच और ग्यारह साल) के रूप में की गई है. उन्होंने कहा कि घटना में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए जिनका इलाज किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

