एजेंसी न्यूज

Maharashtra: पुल बह जाने की वजह से पिता को बेटी का शव कंधे पर रख करनी पड़ी नदी पार

महाराष्ट्र के बीड जिले में हाल में आई बारिश से नदी पर बना पुल बह गया है जिसकी वजह से शुक्रवार को एक पिता को अपनी मृत बेटी का शव कंधे पर रखकर नदी पार करनी पड़ी. पुलिस ने हालांकि बैलगाडी की व्यवस्था की थी लेकिन उससे नदी नहीं पार की जा सकी.

Maharashtra: पुल बह जाने की वजह से पिता को बेटी का शव कंधे पर रख करनी पड़ी नदी पार
भारी बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बीड, 25 सितंबर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड जिले में हाल में आई बारिश से नदी पर बना पुल बह गया है जिसकी वजह से शुक्रवार को एक पिता को अपनी मृत बेटी का शव कंधे पर रखकर नदी पार करनी पड़ी. पुलिस ने हालांकि बैलगाडी की व्यवस्था की थी लेकिन उससे नदी नहीं पार की जा सकी.

अधिकारी ने बताया कि गेवरई तालुका के भोजगांव में लड़की ने सुबह कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी और शव कानूनी औपचारिकता के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था. उन्होंने बताया, ‘‘पीड़िता के पिता को शव को कंधे पर रखकर अमृता नदी पार करनी पड़ी और तब वह उमरपुर गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. यह भी पढ़ें : पीएम Narendra Modi ने न्यूयॉर्क में एक होटल के बाहर लोगों से मुलाकात की

पुलिस ने बैलगाड़ी की व्यवस्था की थी लेकिन उससे नदी नहीं पार की जा सकी. बारिश की वजह से नदी पर बना पुल बह गया है ऐसे में लोगों को रोजाना ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2021 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).