Maharashtra: पार्किंग को लेकर झगड़े में डॉक्टर पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
ठाणे जिले में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक डॉक्टर पर तेज धार हथियार से कथित रूप से हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
ठाणे (महाराष्ट्र), 15 फरवरी : ठाणे जिले में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक डॉक्टर पर तेज धार हथियार से कथित रूप से हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मुर्बाद थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले की ग्रामीण थाना पुलिस ने आरोपी भाऊ मुर्बादे को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 324 (खतरनाक हथियार से जानबूझकर नुकसान पहुंचाना) और अन्य के तहत गिरफ्तार किया है.
उन्होंने बताया कि डॉक्टर धीरज श्रीवास्तव ने सोमवार की सुबह मुर्बाद में अपने क्लिनिक के सामने अपना दुपहिया वाहन खड़ा किया था, इसी को लेकर आरोपी ने उनसे झगड़ा किया. यह भी पढ़ें : Assam: 15 साल के लड़के पहले किया 6 साल की बच्ची से रेप फिर हत्या; पिता ने छिपाए सबूत
अधिकारी ने बताया कि मुर्बादे ने डॉक्टर पर दरांती से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि पीड़ित को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. स्थानीय पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2022 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

