देश की खबरें | महाराष्ट्र: बिल्डर पर जानलेवा हमला, हमलावर फरार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 22 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे के रहने वाले 40 वर्षीय एक बिल्डर पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, कई क्षेत्रों में हुआ अव्वल.

उन्होंने कहा कि घटना बुधवार देर रात को हुई।

विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने के निरीक्षक आर पी भामे ने कहा, “पीड़ित संदीप गायकवाड़ हार्डवेयर के सामानों का थोक विक्रेता भी है। वह उल्हासनगर में रात में सड़क पर अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था, जब लगभग साढ़े ग्यारह बजे उसके पास एक कार आकर रुकी। वाहन में सवार लोगों ने गायकवाड़ पर एक गोली चलाई लेकिन वह बच गया।”

यह भी पढ़े | Manta Rays Viral Video: कर्नाटक तट से मछुआरे ने पकड़े दो विशाल मांटा रे, 750 kg और 250 किलो है वजन, देखें वायरल वीडियो.

भामे ने कहा, “बाद में उन्होंने उसे लोहे की छड़ों से पीटा, जिससे उसे (गायकवाड़) गंभीर चोट आई। क्षेत्र में पुलिस के एक गश्ती वाहन को देखकर हमलावर अपनी कार में भाग खड़े हुए।”

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने कुछ देर तक उनका पीछा किया लेकिन आरोपी बीच रास्ते में वाहन छोड़कर भाग गए।

भामे के अनुसार पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दल बनाए हैं और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)