देश की खबरें | महाराष्ट्र : गोवंशीय पशु गौर भटककर रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा, बचाए जाने के बाद मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवंशीय पशु गौर (जंगली सांड) बुधवार सुबह भटककर महाराष्ट्र के पुणे शहर के रिहायशी इलाके में पहुंच गया जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गयी। बाद में वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, नौ दिसंबर गोवंशीय पशु गौर (जंगली सांड) बुधवार सुबह भटककर महाराष्ट्र के पुणे शहर के रिहायशी इलाके में पहुंच गया जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गयी। बाद में वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

संभागीय वन संरक्षक राहुल पाटिल ने कहा कि हो सकता है कि शरीर के तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते उसकी मौत हो गई, हालांकि मौत के सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: हैदराबाद में 60 से अधिक विदेशी राजदूतों ने प्रमुख दवा कंपनियों का दौरा किया.

गौर 1986 से अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरननेशल यूनियन फॉर कन्जरवेशन ऑफ नेचर्स (आईयूसीएल) की ''संवेदनशील'' मानी जाने वाली ‘रेड लिस्ट’ में शामिल है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पांच घंटे की मशक्कत के बाद गौर को पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़े | Farmers’ Protest Updates: कृषि कानूनों पर मोदी सरकार के प्रस्ताव को किसानों ने नकारा, कहा-आंदोलन अब तेज होगा.

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोथरूड इलाके की महात्मा आवासीय सोसाइटी में कुछ स्थानीय लोगों ने सुबह साढ़े सात बजे गौर को घूमते हुए देखा और वन विभाग को इस बारे बताया। इसके बाद वनकर्मियों की एक टीम वहां पहुंची।

गौर को देखने के लिए इलाके में पहुंचे लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी भी वहां पर पहुंचे।

पाटिल ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि निकटवर्ती मुल्शी वन क्षेत्र से भटककर यह जंगली जानवर आवासीय इलाके में आ गया।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब गौर को पकड़ लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now