एजेंसी न्यूज

Maharashtra: लातूर में चचेरी बहनों ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक किशोरी और 20 वर्षीय एक युवती ने शनिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

Maharashtra: लातूर में चचेरी बहनों ने की आत्महत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

लातूर, 4 जुलाई : महाराष्ट्र (Maharashtra) के लातूर जिले में एक किशोरी और 20 वर्षीय एक युवती ने शनिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना हारंगुल रोड पर गोविंदनगर इलाके में हुई. उन्होंने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी और युवती चचेरी बहन थीं. यह भी पढ़ें : Amitabh Bachchan के घर के एक हिस्से पर चलेगा BMC का बुलडोजर, ये बड़ी वजह आई सामने

एमआईडीसी थाने के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों लड़कियां कपड़े धोने के लिए पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में गईं और फिर एक ही साड़ी से फांसी लगा ली. उनके माता-पिता घटना के समय घर पर मौजूद थे. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2021 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).