मुंबई, 16 अक्टूबर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति (एमपीसीसी) ने शुक्रवार को राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख से ‘‘बॉलीवुड और भाजपा ड्रग संबंधों’’ की जांच के लिए आग्रह किया।
एमपीसीसी के प्रवक्ता सचिन सावंत ने देशमुख से मुलाकात की और यह मांग की।
यह भी पढ़े | MP By Poll Election 2020: मध्य प्रदेश उपचुनाव में बसपा बिगाड़ सकती है चुनावी गणित.
सावंत ने कहा, ‘‘यह एक गंभीर मामला है।”
उन्होंने बेंगलुरु पुलिस द्वारा मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के घर पर उनके बहनोई आदित्य अल्वा की तलाश में छापा मारने का जिक्र किया। अल्वा ड्रग मामले में वांछित है।
देशमुख ने उनकी मांग का जवाब देते हुए कहा कि सरकार पहले ही ‘‘बॉलीवुड और भाजपा के ड्रग संबंधों’’ की जांच कराने को कहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन ऐसा लगता है कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) पर दबाव है। हम फिर से एजेंसी से इसकी जांच करने के लिए कहेंगे। लेकिन अगर फिर भी इसकी जांच नहीं होती है, तो मुंबई पुलिस ऐसा करेगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY