महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सरकारी आवास पर भगवान गणेश का किया स्वागत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को सुबह दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में भगवान गणेश का स्वागत किया. महाराष्ट्र तथा देशभर में आज से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हुई.
मुंबई, 31 अगस्त : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को सुबह दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में भगवान गणेश का स्वागत किया. महाराष्ट्र तथा देशभर में आज से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हुई.
शिंदे ने अपनी पत्नी, बेटे एवं लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे और अपने पोते के साथ गणेश प्रतिमा की पूजा की. गौरतलब है कि इस साल जून में शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे और 39 अन्य विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिससे उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: गंगा नदी पर नाव में यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने की हुक्का पार्टी, पुलिस ने दर्ज किया केस
इसके बाद शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर राज्य में सरकार का गठन किया. शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की और भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2022 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

