मुंबई, सात जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को शांति बनाए रखने की अपील की और लोगों से कानून हाथ में नहीं लेने का अनुरोध किया।
पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में पुलिस ने आज भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया था। ये लोग कुछ स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर ‘स्टेटस’ के रूप में टीपू सुल्तान की तस्वीर और ‘आपत्तिजनक ऑडियो’ के कथित उपयोग का विरोध कर रहे थे।
शिंदे ने कहा, ‘‘कानून हाथ में लेने वाले किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मैं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सामान्य लोगों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को शांति बनाए रखने में प्रशासन की मदद करनी चाहिए।
गौरतलब है कि अहमदनगर जिले में एक जुलूस के दौरान कथित रूप से मुगल बदशाह औरंगजेब के पोस्टर लेकर घूमने के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इसबीच, मुंबई के सरकारी छात्रावास में 18 साल की छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के संबंध में सवाल करने पर शिंदे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।
उन्होंने कहा कि दोषी को सजा मिलेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY