Mumbai: सड़क पर खुदाई के दौरान JCB की टक्कर लगने से मकान ढहा, बच्चे की मौत, BMC इंजीनियर और ड्राइवर गिरफ्तार
मुंबई (Mumbai) पुलिस ने शहर के एक मकान के गिरने से चार वर्षीय एक बच्चे की मौत होने के मामले में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक इंजीनियर और एक जेसीबी (JCB) मशीन चालक को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.
मुंबई: मुंबई (Mumbai) पुलिस ने शहर के एक मकान के गिरने से चार वर्षीय एक बच्चे की मौत होने के मामले में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक इंजीनियर और एक जेसीबी (JCB) मशीन चालक को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. Mumbai: मुंबई में मकान ढहने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, पांच अन्य घायल
मुंबई में कांदीवली पश्चिम उपनगर के लालजी पाड़ा इलाके में शनिवार की शाम एक मकान के ढहने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी तथा एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए थे. यह हादसा उस समय हुआ था, जब इलाके में बीएमसी का मरम्मत विभाग आर-साउथ वार्ड में सड़क से संबंधित कार्य कर रहा था.
अधिकारी के अनुसार, हादसे के बाद नौशाद अली (चार) को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था. हादसे में हसीना शाहा (22), शहीदुनीसा रैन (30), प्रेम यादव (38), मोहम्मद अंसार (16) और तीन महीने की दिलशाद शाहा घायल हो गए. अधिकारी के मुताबिक, घायलों में से दिलशाद को छोड़कर सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.
उन्होंने बताया कि जेसीबी मशीन ने काम के दौरान एक मंजिला मकान को टक्कर मार दी थी. उन्होंने बताया कि शहर की पुलिस ने इंजीनियर अरविंद गोसावी को शनिवार को और जेसीबी चालक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया.
अधिकारी ने बताया कि इन दोनों आरोपियों और ठेकेदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. ठेकेदार अभी फरार है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2022 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

