देश की खबरें | महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री ठाकरे ने भगवान विट्ठल के मंदिर में ‘महापूजा’ की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ‘आषाढ़ी एकादशी’ के अवसर पर सोलापुर जिले के पंढरपुर में भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी के मंदिर में बुधवार को ‘महापूजा’ की।
पुणे, एक जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ‘आषाढ़ी एकादशी’ के अवसर पर सोलापुर जिले के पंढरपुर में भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी के मंदिर में बुधवार को ‘महापूजा’ की।
परंपरा के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ भगवान विट्ठल के मंदिर में तड़के ढाई बजे पूजा की और भगवान से महाराष्ट्र और देश को कोरोना वायरस से मुक्त बनाने तथा राज्य में किसानों को शांति एवं समृद्धि देने की प्रार्थना की।
उनके बेटे और राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे भी धार्मिक समारोह में मौजूद थे।
‘वरकरी’ (भगवान विट्ठल के भक्त) दंपती विट्ठल बाधे और अनुसूया बाधे को भी मुख्यमंत्री के साथ अनुष्ठान करने का अवसर मिला।
यह भी पढ़े | Coronavirus Update: देश में कोरोना के एक दिन में 18 हजार 522 नए मामले, 507 ने तोड़ा दम- रिकवरी रेट बढ़ा.
सामान्य समय में, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के लाखों वरकरी ‘आषाढ़ी एकादशी’ पर पंढरपुर के मंदिर पहुंचते हैं।
हालांकि, कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर, महाराष्ट्र सरकार ने इस साल की वार्षिक वारी तीर्थयात्रा को रद्द कर दिया।
मुंबई से 350 किलोमीटर दूर स्थित मंदिर नगरी में लोगों को जमा होने से रोकने के लिए मंगलवार से कर्फ्यू लगा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)