देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पुणे जिले में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को पुणे जिले में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा की। पिछले कुछ हफ्तों में पुणे जिले में संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के कारण अब तक कुल 78,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
पुणे, 30 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को पुणे जिले में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा की। पिछले कुछ हफ्तों में पुणे जिले में संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के कारण अब तक कुल 78,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
उन्होंने सांसदों और विधायकों सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की एक बैठक की अध्यक्षता की और कोविड-19 की स्थिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक की महामारी से निपटने को लेकर किए गए प्रयासों का जायजा लिया।
करीब चार माह पहले कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद ठाकरे पहली बार पुणे आए ।
बैठक में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने महामारी को लेकर अपने विचार रखे और जिले में महामारी के प्रसार को रोकने के लिए उपाय सुझाए।
यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: सरकारी और प्राइवेट स्कूल 31 अगस्त तक रहेंगे बंद, नाम काटने पर होगी कर्रवाई.
बैठक में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, मंत्री दिलीप वाल्से-पाटिल, दत्तात्रय भरणे, पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोल, कोथरुड़ के विधायक और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के अन्य निर्वाचित सदस्य उपस्थित थे।
भाजपा के पूर्व मंत्री पाटिल ने कहा कि स्थानीय प्रशासन पुणे में कोविड-19 रोगियों के लिए तीन वृहद अस्पताल स्थापित करने की सोच रहा है।
मुख्यमंत्री पुणे जिले के अधिकारियों और नगर प्रशासन के साथ एक अलग बैठक करने वाले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)