महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं के साथ कोविड महामारी की स्थिति पर चर्चा की

मुख्यमंत्री के कार्यालय में एक अधिकारी ने बताया कि कुछ नेता यहां मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में एकत्रति हुये जबकि मुख्यमंत्री ठाकरे समेत अन्य नेताओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस बैठक में भाग लिया ।

जमात

मुंबई, सात मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति पर चर्चा के लिये गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की ।

मुख्यमंत्री के कार्यालय में एक अधिकारी ने बताया कि कुछ नेता यहां मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में एकत्रति हुये जबकि मुख्यमंत्री ठाकरे समेत अन्य नेताओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस बैठक में भाग लिया ।

उप मुख्यमंत्री अजित पवार, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट और पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चह्वाण बैठक में सरकार की तरफ से हिस्सा ले रहे थे ।

विपक्ष की ओर से भाजपा के देवेंद्र फडणवीस एवं प्रवीण दारेकर, मनसे प्रमुख राज ठाकरे, वीबीए नेता प्रकाश अम्बेडकर, पीआरपी नेता जोगेंद्र कावड़े सकमेत अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया ।

राज ठाकरे ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने लॉकडाउन को लागू करवाने में पुलिस की सहायता के लिय प्रदेश रिजर्व पुलिस के जवानों को तैनात किये जाने का सुझाव दिया ।

उन्होंने कहा, 'उन स्थानों पर और अधिक पुलिस बलों की जरूरत है जहां लोग प्रशासन को हल्के में लेते हैं । निषिद्ध क्षेत्रों में पुलिस बलों को बढाया जाना चाहिये । मुस्लिम समुदाय के लेागों को रमजान अपने घरों में रह कर मनाने के लिये कहा जाना चाहिये ।'

उन्हेांने कहा, 'ई—लर्निंग हमेशा संभव नहीं होता है, न केवल ग्रामीण क्षेत्रों बलिक शहरों में भी । सरकार को लोगों से यह कहने की जरूरत है कि वह यह सुनिश्चित करेगी कि शैक्षिक वर्ष पूरा हो गया है।'

उन्होंने मांग की कि सरकार को लॉकडाउन से बाहर निकलने की योजना के बारे में लोगों को पहले बताना चाहिये ।

मनसे प्रमुख ने यह भी कहा कि अगर प्रवासी श्रमिक वापस नहीं लौटते हैं, नौकरियां स्थानीय लोगों को दी जानी चाहिये । उन्हेांने कहा कि लॉकडाउन वापस लिये जाने के बाद जो लोग राज्य में आना चाहते हैं उन्हें कोरोना वायरस की जांच के बाद ही आने की अनुमति दी जानी चाहिये ।

उन्होंने कहा कि राज्य में निजी क्लिनिक को खोले जाने चाहिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट