देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिये 10 हजार करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को किसानों समेत राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिये 10 हजार करोड़ रुपये की राहत राशि की घोषणा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को किसानों समेत राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिये 10 हजार करोड़ रुपये की राहत राशि की घोषणा की।

ठाकरे ने इस मुद्दे पर यहां सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी सरकार के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि दिवाली तक यह सहायता मुहैया करा दी जाएगी।

यह भी पढ़े | BJP leader Eknath Khadse Joins NCP: BJP को अलविदा कह एकनाथ खडसे ने शरद पवार की मौजूदगी में थामा NCP का दामन.

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार को केन्द्र से अब भी कुल 38 हजार करोड़ रुपये मिलने बाकी हैं।

उन्होंने कहा, ''मुझे पैकेज शब्द पसंद नहीं है, हम 10 हजार करोड़ रुपये की सहायता मुहैया कराएंगे...इसका इस्तेमाल विभिन्न उद्देश्यों के लिये किया जाएगा।''

यह भी पढ़े | Maharashtra Govt: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के बारिश प्रभावित हिस्सों के लिए दस हजार करोड़ देगी सरकार.

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'वर्षा' में हुई इस बैठक में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी हिस्सा लिया।

महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह आई बारिश और बाढ़ के चलते पुणे, औरंगाबाद और कोंकण डिवीजन में कई लोगों की मौत हो गई। इस दौरान लाखों हेक्टेयर फसल भी बर्बाद हो गई।

उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, नांदेड़ और सोलापुर के पंढरपुर इलाके में बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान हुआ। वहां बड़े पैमाने पर सोयाबीन, कपास और गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान