एजेंसी न्यूज

Maharashtra: मतपत्र से ‘पुनर्मतदान’ करने की कोशिश के आरोप में 200 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा

महाराष्ट्र के सोलापुर में मरकडवाडी गांव और आस-पास के क्षेत्रों के 200 से अधिक लोगों के खिलाफ कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से मतपत्रों का उपयोग करके ‘‘पुनर्मतदान’’ की कोशिश करने के सिलसिले में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया.

Maharashtra: मतपत्र से ‘पुनर्मतदान’ करने की कोशिश के आरोप में 200 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा
Vote (img: tw)

सोलापुर, 4 तीन दिसंबर : महाराष्ट्र के सोलापुर में मरकडवाडी गांव और आस-पास के क्षेत्रों के 200 से अधिक लोगों के खिलाफ कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से मतपत्रों का उपयोग करके ‘‘पुनर्मतदान’’ की कोशिश करने के सिलसिले में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि उन पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में गलत सूचना फैलाने का भी आरोप लगाया गया है. अधिकारियों ने कहा कि मरकडवाडी के कुछ ग्रामीणों द्वारा उठाया गया कदम अवैध है क्योंकि किसी भी परिस्थिति में मतपत्रों का उपयोग करके ‘पुनर्मतदान’ कराने का कोई प्रावधान नहीं है.

इस बीच, कांग्रेस की महाराष्ट्र ईकाई के प्रमुख नाना पटोले ने मरकडवाडी के निवासियों के साहस की सराहना की और कहा कि उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई में पहला कदम उठाया है. महाराष्ट्र के मालशिरस विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों का एक समूह मतपत्रों से ‘‘पुनर्मतदान’’ कराने पर जोर दे रहा था, लेकिन पुलिस और इस सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विजयी उम्मीदवार उत्तम जानकर के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने अपनी योजना रद्द कर दी. यह भी पढ़ें : ओडिशा : विधायकों का वेतन बढ़ाने की मांग पर विचार करने के लिए विधानसभा ने समिति बनाई

इससे पहले, सोलापुर जिले के मालशिरस क्षेत्र के मरकडवाडी गांव के निवासियों ने ईवीएम पर सवाल उठाया था और बैनर लगाकर दावा किया था कि तीन दिसंबर को ‘‘पुनर्मतदान’’ कराया जाएगा. यह गांव मालशिरस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां 20 नवंबर को हुए चुनाव में जानकर ने भाजपा के राम सतपुते को 13,147 मतों से हराया था. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2024 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).