एजेंसी न्यूज

Maharashtra: ठाणे शहर की उपवन झील में वृद्ध महिला का शव मिला

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार को सुबह एक झील में 67 वर्षीय एक महिला का शव मिला. नगर निगम के अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Maharashtra: ठाणे शहर की उपवन झील में वृद्ध महिला का शव मिला
Death Representative (Photo Credit: PTI)

ठाणे, आठ मई: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार को सुबह एक झील में 67 वर्षीय एक महिला का शव मिला. नगर निगम के अधिकारी ने यह जानकारी दी. ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि स्थानीय दमकल केंद्र को सुबह लगभग सवा आठ बजे सूचना मिली की उपवन झील में एक शव देखा गया है. यह भी पढ़ें: Maharashtra: नाबालिग रिश्तेदार का यौन उत्पीड़न करने के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी और आरडीएमसी की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला. अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान वर्तक नगर इलाके के शास्त्री नगर निवासी सुलोचना विठ्ठल कोचर के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत के बाद उन्होंने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2023 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).