देश की खबरें | महाराष्ट्र: खडकवासला बांध के निकट दो युवकों के शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पुणे के निकट खडकवासला बांध के अप्रवाहित रहने वाले जल से दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं।

पुणे(महाराष्ट्र),तीन अप्रैल महाराष्ट्र में पुणे के निकट खडकवासला बांध के अप्रवाहित रहने वाले जल से दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मौत की वजह रही परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों युवकों की मौत डूबने से हुई है।

उन्होंने बताया कि युवकों की उम्र 20 वर्ष से अधिक प्रतीत हो रही है।

अधिकारी ने बताया,‘‘कुछ स्थानीय लोगों ने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि बांध के पास दो जोड़ी जूते और कपड़े पड़े हुए हैं, लेकिन जलाशय में कोई व्यक्ति नहीं दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने तलाश अभियान शुरू किया और शनिवार दोपहर दो युवकों के शव बरामद किए।’’

उन्होंने कहा कि ये युवक सभवत: मछली पकड़ने या तैराकी के लिए आए होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\