देश की खबरें | महाराष्ट्र : कोविड-19 मरीजों के शव वैन में रखे मिले, जांच का आदेश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे (महाराष्ट्र), 12 अगस्त राज्य के एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने आरोप लगाया है कि कोविड-19 मरीजों के शवों को अहमदनगर शहर के शवदाह गृह ले जा रही वैन में 12 शव एक के ऊपर एक रखे हुए थे।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि स्थानीय निकाय ने शवों के परिवहन की जिम्मेदारी संभाल रहे व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस की तरफ से जताया गया दुःख : 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अहमदनगर नगरपालिका को पत्र लिखकर शिवसेना के नगर सेवक बालासाहेब बोराटे ने यह मुद्दा उठाया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं रविवार को सदर अस्पताल गया था, क्योंकि मेरे मित्र के पिता की मृत्यु हो गई थी। मैंने देखा कि कोविड-19 मरीजों के शव एक वैन में ऐसे ही रखे हुए थे और उन्हें शवदाह गृह ले जाया जा रहा था।’’

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh woman Carried On Cot to Hospital: खाट पर सिस्टम, सड़क न होने के कारण बीमार मां को खाट पर लेकर अस्पताल निकले बेटे, देखें वीडियो.

नगरसेवक ने दावा किया है कि अस्पताल प्रशासन से संपर्क करने पर वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि आठ पुरुषों और चार महिलाओं के शव थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उसकी तस्वीरें निकालीं और इस मुद्दे को नगर आयुक्त श्रीकांत एम. के समक्ष उठाया।’’

नगरआयुक्त ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)