देश की खबरें | महाराष्ट्र भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, पंकजा मुंडे को राष्ट्रीय स्तर की भूमिका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को राज्य में पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि जल्दी ही पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को पार्टी में राष्ट्रीय स्तर की भूमिका मिलेगी।
मुंबई, तीन जुलाई महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को राज्य में पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि जल्दी ही पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को पार्टी में राष्ट्रीय स्तर की भूमिका मिलेगी।
एक संवाददाता सम्मलेन में पाटिल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका के अलावा मुंडे को भाजपा की कोर कमेटी का सदस्य भी बनाया जाएगा।
यह भी पढ़े | Corona Update: भारत में Covid-19 की रिकवरी रेट 60.73% हुई, 24 घंटे के भीतर आए 20 हजार 903 नए मामले.
भाजपा के कद्दावर दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में परली सीट पर अपने चचेरे भाई और राकांपा नेता धनंजय मुंडे से हार गई थीं।
विधानसभा चुनाव में हार और 21 मई को विधान परिषद चुनाव में टिकट न मिलने से पंकजा के निराश और नाराज होने की खबरें आई थीं।
पाटिल ने कहा, “मुंडे को जल्दी ही पार्टी के राष्ट्रीय भूमिका दी जाएगी। उन्हें भाजपा की कोर कमेटी का सदस्य भी बनाया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि प्रदेश की नई कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष होंगे जिनमें पूर्व मंत्री राम शिंदे, अन्य पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक जयकुमार रावल और संजय कुटे शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में 12 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और 55 विशेष रूप से चयनित सदस्य होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)