देश की खबरें | महाराष्ट्र: अहिल्या देवी की प्रतिमा के अनावरण की भाजपा एमएलसी की कोशिश पुलिस ने नाकाम की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने पुणे के जेजुरी कस्बे में अहिल्या देवी होलकर की प्रतिमा का अनावरण करने की भाजपा के विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पडलकर की कोशिश नाकाम कर दी। महाराष्ट्र के मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 12 फरवरी पुलिस ने पुणे के जेजुरी कस्बे में अहिल्या देवी होलकर की प्रतिमा का अनावरण करने की भाजपा के विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पडलकर की कोशिश नाकाम कर दी। महाराष्ट्र के मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस पडलकर के खिलाफ उचित कार्रवाई कर रही है।

देशमुख ने कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार शनिवार को प्रतिमा का औपचारिक अनावरण करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस कर्मियों ने पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होलकर की प्रतिमा का अनावरण करने की विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पडलकर की कोशिश बृहस्पतिवार को नाकाम कर दी और वे उनके खिलाफ उचित कार्रवाई कर रहे हैं।’’

देशमुख ने बताया कि पवार 13 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पवार के आलोचक पडलकर ने राकांपा प्रमुख द्वारा प्रतिमा का अनावरण किए जाने पर आपत्ति जताई थी।

बताया जा रहा है कि पडलकर ने इस प्रतिमा का अनावरण कुछ चरवाहों से कराने की कोशिश की थी। इस प्रतिमा को जुजुरी देवस्थान (मंदिर न्यास) ने स्थापित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\