देश की खबरें | महाराष्ट्र: धार्मिक स्थलों को पुन: खोलने की मांग करते हुए भाजपा ने प्रदर्शन किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 29 अगस्त भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने शनिवार को पूरे राज्य में आंदोलन किया और धार्मिक स्थलों को पुन: खोलने की अपनी मांग दोहराई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने शराब की दुकानें और शॉपिंग केंद्रों को खोल दिया, लेकिन धार्मिक स्थलों को नहीं। यह अस्वीकार्य है।’’

यह भी पढ़े | Encounter Breaks Out in Srinagar’s Pantha Chowk: श्रीनगर के पंथा चौक में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, पूरे इलाके को घेरा गया- एनकाउंटर जारी.

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य में प्रसिद्ध मंदिरों और अन्य धर्मस्थलों के बाहर प्रदर्शन किया तथा घंटे बजाए।

पाटिल ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने राज्यों को मंदिरों और मस्जिदों को खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन राज्य सरकार अड़ी हुई है।

यह भी पढ़े | Kavkaz 2020: रूस में होने वाले सैन्याभ्यास कावकाज-2020 में भारत नहीं होगा शामिल.

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर लोग कोरोना वायरस से संबंधित नियमों का पालन करने को तैयार हैं, तो राज्य सरकार को उन्हें उनकी आस्था से रोकना नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर लोगों को मंदिर जाने दिया जाता है, तो उन्हें मानसिक शांति मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)