देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे में बिस्किट की फैक्टरी में लगी आग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ कस्बे में बिस्किट बनाने वाली एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई।
ठाणे (महाराष्ट्र), 11 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ कस्बे में बिस्किट बनाने वाली एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि अंबरनाथ कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सुबह करीब पौने छह बजे आग लग गई।
उन्होंने बताया कि अंबरनाथ और निकटवर्ती बदलापुर कस्बे से दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गई।
अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
उन्होंने कहा, ‘‘ अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।’’
निहारिका शोभना
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2021 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

