मुंबई, 18 जून महाराष्ट्र में कुछ दिन पहले 35 वर्षीय जिस नाई ने कथित तौर पर आत्महत्या करने के उद्देश्य से जहर खाया था, सांगली में बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
कवठे महांकाल तहसील के इराली गांव के निवासी नवनाथ सालुंके की सांगली के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।
सालुंके बाल काटने की दुकान पर नाई का काम करता था लेकिन लॉकडाउन के कारण सैलून बंद होने से उसका रोजगार छिन गया था।
यह भी पढ़े | अयोध्या: राम मंदिर शिलान्यास की तारीख स्थगित, भारत-चीन तनाव के चलते ट्रस्ट की तरफ से लिया गया फैसला.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैलून की दुकानें जल्दी खुलने के कोई आसार नहीं थे इसलिए सालुंके अवसाद में था।
उन्होंने कहा कि सालुंके ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से जहर खा लिया था और अपने चार साल के बेटे को भी खिला दिया था।
उन्होंने कहा कि मृतक के बेटे को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई लेकिन सालुंके की मौत हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY