Maharashtra: ठाणे के पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे शहर के बाहरी इलाके में पुलिस ने दो लोगों को 55 लाख रुपये मूल्य के मेफेड्रोन पाउडर समेत अन्य नशीले पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
ठाणे, 7 मार्च : महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे शहर के बाहरी इलाके में पुलिस ने दो लोगों को 55 लाख रुपये मूल्य के मेफेड्रोन पाउडर समेत अन्य नशीले पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बताया कि ये दोनों लोग तीन मार्च को घोड़बंदर रोड स्टेशन के पास घूम रहे थे, तभी मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस के गश्ती दल को उन पर संदेह हुआ.
अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने दोनों के पास से 275 ग्राम प्रतिबंधित मेफेड्रोन जब्त की. गिरफ्तार किए गए दोनों लोग ठाणे जिले के मुंब्रा के रहने वाले हैं.’’ यह भी पढ़ें : आबकारी मामला : तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पूछताछ करेगी ईडी
अधिकारी के मुताबिक, मामले में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
संबंधित खबरें
VIDEO: वसई में शर्मनाक हरकत, मछली विक्रेता मछलियों पर छिड़क रहा था ‘लाल हिट’, रंगे हाथ पकड़ा गया; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
फैक्ट चेक: क्या इजरायल ने भारतीय पत्रकार Aditya Raj Kaul को किया गिरफ्तार? जानें वायरल दावे की सच्चाई
Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Maharashtra LPG Crisis: महाराष्ट्र में गैस संकट पर बोले सीएम फडणवीस, प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैला रही है; VIDEO
\