देश की खबरें | महाराष्ट्र : ‘आप’ नेता केजरीवाल और मान ने उद्धव से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से यहां बांद्रा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

मुंबई, 24 फरवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से यहां बांद्रा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

केजरीवाल जब ‘मातोश्री’ गये तो उस समय उनके साथ उनकी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और राघव चड्ढा भी थे।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि ठाकरे भविष्य के सभी चुनाव जीतेंगे।

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, "चुनावों की घोषणा होने पर आपको पता चल जाएगा।"

इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि क्योंकि निर्वाचन आयोग ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाले गुट को ‘शिवसेना’ नाम और ‘धनुष-बाण’ चिन्ह आवंटित किया था।

पिछले साल जून में शिंदे के विद्रोह ने शिवसेना को विभाजित कर दिया था और ठाकरे की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिरा दिया था। शिंदे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद से मुख्यमंत्री बने थे।

आप ने कहा है कि वह बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव लड़ेगी, जो पिछले साल की शुरुआत से लंबित हैं।

अविभाजित शिवसेना ने कई वर्षों तक देश की सबसे अमीर महानगरपालिका का नेतृत्व किया है, जबकि आप ने हाल में दिल्ली नगर निगम पर नियंत्रण प्राप्त किया है।

ठाकरे और केजरीवाल दोनों ही भाजपा के कटु आलोचक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी