Maharashtra: पालघर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में एक युवक गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 24 वर्षीय आदिवासी युवक को गिरफ्तार किया है.
पालघर, 3 जनवरी : महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 24 वर्षीय आदिवासी युवक को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. वाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात नेहलपाड़ा में रविवार शाम को हुई जब 16 वर्षीय लड़की शौच करने घर से बाहर गई थी.
आरोपी उसे जबरदस्ती पास ही के एक खेत में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने सोमवार को मामले में शिकायत दर्ज कराई. यह भी पढ़ें : Tamilnadu Road Accident: तमिलनाडु के कुड्डालोर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 (बलात्कार) तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2023 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

