एजेंसी न्यूज

Maharashtra: मुख्यमंत्री शिंदे को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के आरोप में एक शख्स पकड़ा गया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को 'नुकसान पहुंचाने की धमकी' देने के आरोप में पुलिस ने पुणे से 42 वर्षीय एक शख्स को पकड़ा है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: मुख्यमंत्री शिंदे को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के आरोप में एक शख्स पकड़ा गया
एकनाथ शिंदे | Photo: ANI

पुणे, 11 अप्रैल : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को 'नुकसान पहुंचाने की धमकी' देने के आरोप में पुलिस ने पुणे से 42 वर्षीय एक शख्स को पकड़ा है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि मुंबई के एक अस्पताल में 'वार्ड ब्वाय' का काम करने वाले आरोपी राजेश अगवाने ने सोमवार की रात पुलिस नियंत्रण कक्ष में कथित तौर पर नशे की हालत में फोन किया था. पुणे के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "सोमवार की रात, आरोपी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष नंबर 112 पर फोन किया और चिकित्सा सहायता मांगी. यह भी पढ़ें : देश का विकास रोकने की इच्छुक ताकतें ‘आप’ के खिलाफ : केजरीवाल

उसे 108 (एम्बुलेंस सेवा) नंबर पर फोन करने के लिए कहा गया. लेकिन उसने फिर से पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन किया, धमकी भरी में बात की और मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2023 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).