देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 6,077 नये मामले, 17 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे में कोरोना वायरस के 6,077 नये मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र के इस जिले में संक्रमितों की संख्या 3,38,743 हो गई है।
ठाणे, पांच अप्रैल ठाणे में कोरोना वायरस के 6,077 नये मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र के इस जिले में संक्रमितों की संख्या 3,38,743 हो गई है।
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये नये मामले रविवार को सामने आए थे।
उन्होंने बताया कि संक्रमण की वजह से 17 और लोगों की जान चली गई जिसके बाद जिले में वायरस से मरने वालों की संख्या 6,561 हो गई है। उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.94 प्रतिशत है।
जिले में अब तक 2,92,451 मरीज संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं जिससे स्वस्थ होने की दर 86.33 प्रतिशत हो गई है।
अधिकारी ने बताया कि फिलहाल ठाणे में 39,731 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के कुल मामले 52,241 हैं और मृतक संख्या 1,236 है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2021 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

