एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के 452 नए मामले, छह और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 452 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 2,45,853 हो गए।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के 452 नए मामले, छह और लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 452 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 2,45,853 हो गए।

अधिकारी ने बताया कि छह और लोगों की मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 6,006 हो गई।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 2,35,800 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि जिले में मरीजों के ठीक होने की दर 95.91 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 2.44 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी 4,047 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

अन्य एक अधिकारी ने बताया कि निकटवर्ती पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 44,505 मामले सामने आए हैं और वायरस से 1,192, लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).