देश की खबरें | महाराष्ट्र: यवतमाल में कोविड-19 देखभाल केंद्र से 20 मरीज फरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक देखभाल केंद्र से कोविड-19 के 20 मरीज भाग गए।
यवतमाल, 25 अप्रैल महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक देखभाल केंद्र से कोविड-19 के 20 मरीज भाग गए।
स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय पुरम ने बताया कि यह घटना घाटंजी तालुक में एक छात्रावास में बनाए कोविड-19 देखभाल केंद्र में शनिवार को हुई।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार घाटंजी पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत 20 मरीजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुरम ने कहा कि जिले के आमदी गांव में शुक्रवार को कोविड-19 जांच शिविर लगाया गया था।
बाद में गांव के 19 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्हें घाटंजी के एक कोविड-19 देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने बताया कि ये सभी 19 मरीज और एक अन्य मरीज शनिवार को सुबह करीब आठ बजे देखभाल केंद्र से फरार हो गए।
यवतमाल के जिलाधीश अमोल येडगे ने घटना पर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर ऐसा ही रवैया रहता है तो जिले में संक्रमण के मामले बढ़ेंगे। फरार होने वाले मरीजों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2021 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

