एजेंसी न्यूज

Thane Hospital Deaths Case: मुंबई से सटे ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 18 मरीजों की मौत से हड़कंप, जांच के लिए समिति गठित

हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे शहर के कलवा में नगर निकाय द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 18 मरीजों की मौत हो गई निगमायुक्त अभिजीत बांगर ने रविवार को यह जानकारी दी

Thane Hospital Deaths Case: मुंबई से सटे ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 18 मरीजों की मौत से हड़कंप, जांच के लिए समिति गठित
छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल कलवा Photo Credits: Twitter)

ठाणे, 13 अगस्त:  महाराष्ट्र में ठाणे शहर के कलवा में नगर निकाय द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 18 मरीजों की मौत हो गई निगमायुक्त अभिजीत बांगर ने रविवार को यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है. यह भी पढ़े: Chhatrapati Shivaji Maharaj Hospital: ठाणे नगर निगम अस्पताल में एक रात में 17 मरीजों की मौत, परिवारों ने की जांच की मांग

बांगर ने कहा कि मृतकों में 10 महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं, जिनमें से छह ठाणे शहर से, चार कल्याण से, तीन शाहपुर से, एक-एक भिवंडी, उल्हासनगर और गोवंडी (मुंबई में) से हैं, एक मरीज किसी अन्य जगह से है और एक अज्ञात है

आयुक्त ने कहा कि मृतक मरीजों में से 12 की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी इससे पहले दिन में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत और स्थानीय पुलिस उपायुक्त गणेश गावड़े ने छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 17 मरीजों की मौत होने की जानकारी दी थी

बांगर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थिति के बारे में जानकारी ली और एक स्वतंत्र जांच समिति के गठन का आदेश दिया है, जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य सेवा आयुक्त करेंगे उन्होंने कहा कि जांच समिति में कलेक्टर, निगम प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक और सिविक सर्जन समेत अन्य शामिल होंगे.

बांगर ने कहा कि यह समिति मौतों के नैदानिक पहलू की जांच करेगी उन्होंने कहा कि मृतक मरीजों को गुर्दे की पथरी, पक्षाघात, अल्सर, निमोनिया, केरोसिन विषाक्तता, सैप्टीसीमिया आदि जैसी समस्याएं थीं आयुक्त ने कहा, ‘‘उपचार के क्रम की जांच की जाएगी और मृतकों के परिजनों के बयान आदि दर्ज किए जाएंगे.

कुछ परिजनों द्वारा लगाया गया लापरवाही का आरोप एक गंभीर मामला है, जिस पर जांच समिति गौर करेगी उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोविड ड्यूटी में तैनात सभी 500 ​​कर्मचारियों को संबंधित अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है और अतिरिक्त नर्सिंग स्टाफ नियुक्त किया गया है वहीं, मंत्री सावंत ने कहा कि अस्पताल के डीन को इस मामले में दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है.

ठाणे नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि मौत के कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है और निकाय के कई अधिकारी रिकॉर्ड आदि का निरीक्षण कर रहे हैं मामले के संबंध में पुलिस उपायुक्त गणेश गावड़े ने पीटीआई- से कहा, ‘‘हमें पिछले 24 घंटों में 17 मौतों की जानकारी मिली है हमें बताया गया है कि प्रति दिन सामान्य आंकड़ा छह से सात है

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2023 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).