Mahakumbh 2025: खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को मोबाइल प्रयोगशाला का हो रहा इस्तेमाल
अधिकारियों ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को पांच जोन और 25 सेक्टरों में बांटकर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है तथा प्रत्येक सेक्टर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात हैं, जो खाद्य पदार्थों की नियमित जांच कर रहे हैं.
अधिकारियों ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को पांच जोन और 25 सेक्टरों में बांटकर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है तथा प्रत्येक सेक्टर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात हैं, जो खाद्य पदार्थों की नियमित जांच कर रहे हैं. एक बयान के मुताबिक, सेक्टर 24 में संकट मोचन मार्ग पर स्थित कार्यालय से खाद्य सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है.
इसके मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में महाकुम्भ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं. सहायक खाद्य आयुक्त सुशील कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को खराब या मिलावटी भोजन से बचाने के लिए ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ का उपयोग किया जा रहा है. यह भी पढ़ें : MP Shocker: कुआं ढहने से उसके अंदर मलबे में फंस गए 3 मजदूरों की मौत
उनके मुताबिक, यह एक मोबाइल प्रयोगशाला है जो मेला क्षेत्र में भोजन और पेय पदार्थों की मौके पर ही जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि होटलों, ढाबों और छोटे खाद्य स्टॉल पर बन रहे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच की जा रही है तथा शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2025 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

