एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुलिस हिरासत में मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले में अदालत से जारी वारंट के तहत पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की मौत के बाद प्राधिकारियों ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुलिस हिरासत में मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

जम्मू, 27 दिसंबर जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले में अदालत से जारी वारंट के तहत पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की मौत के बाद प्राधिकारियों ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

व्यक्ति के रिश्तेदारों ने उसकी मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू के जोरियां पुलिस चौकी में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के सिलसिले में सोशल मीडिया मंच पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है।

जोरियां के गढ़ी-बिश्नाह के सुनील कुमार उर्फ सोनू को अतिरिक्त जिला न्यायाधीश जम्मू द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में जोरियां पुलिस चौकी लाया गया था और उसे पिछले शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाना था।

सूत्रों ने बताया कि मामला पैसे के विवाद से जुड़ा है।

प्रवक्ता ने कहा कि अचेत स्थिति में व्यक्ति को जोरियां के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि व्यक्ति के शव जीएमसी जम्मू में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चिकित्सकों के एक बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया और इसकी वीडियोग्राफी भी की गई।

सूत्रों ने कहा कि पुलिस चौकी जोरियां की हवालात सहित पूरा परिसर सीसीटीवी निगरानी में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).