देश की खबरें | बिना अनुमति के कोविड केंद्र का दौरा करने पर त्रिपुरा में भाजपा विधायक के खिलाफ मजिस्ट्रेट जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा सरकार ने कथित तौर पर मंजूरी के बिना एक कोविड देखभाल केंद्र का दौरा करने पर भाजपा विधायक सुदीप रॉय बर्मन के खिलाफ मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, पांच अगस्त त्रिपुरा सरकार ने कथित तौर पर मंजूरी के बिना एक कोविड देखभाल केंद्र का दौरा करने पर भाजपा विधायक सुदीप रॉय बर्मन के खिलाफ मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 40 लोगों की मौत, 4078 नए केस: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि राज्य के गृह विभाग ने जांच का आदेश देते हुए पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी संदीप नामदेव महात्मे को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने पीपीई किट पहनकर रविवार को भगत सिंह यूथ हॉस्टल में स्थापित कोविड देखभाल केंद्र का दौरा किया और मरीजों के बीच फल वितरित किए।

यह भी पढ़े | Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश के चलते हार्बर लाइन, और सेन्ट्रल रेल सेवा बाधित होने के साथ कई इलाकों में भरा पानी, पुलिस की तरफ से अनुरोध, बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलें लोग.

उप सचिव ए देब ने मंगलवार को जारी आदेश में जिलाधिकारी को मामले की जांच करने को कहा।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बर्मन के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए भी महामारी रोग अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्हें पिछले साल मई में मंत्री पद से हटा दिया गया था।

इस दौरे के प्रशासन ने बर्मन को पृथकवास में जाने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\