Dilshan Madushanaka Injury: श्रीलंका को लगा झटका, चोटिल गेंदबाजों की सूची में जुड़े तेज गेंदबाज दिलशान मदुशनाका

सह मेजबान श्रीलंका की एशिया कप की तैयारियों को एक और झटका लगा जब उसके तेज गेंदबाज दिलशान मदुशनाका सोमवार को टीम के चोटिल गेंदबाजों की सूची में जुड़ गये जिसमें लाहिरू कुमारा, दुष्मंता चामीरा और वानिंदु हसारंगा शामिल हैं.

दिलशान मदुशंका (Picture Credit: @sm_wajith/Twitter)

कोलंबो, 28 अगस्त सह मेजबान श्रीलंका की एशिया कप की तैयारियों को एक और झटका लगा जब उसके तेज गेंदबाज दिलशान मदुशनाका सोमवार को टीम के चोटिल गेंदबाजों की सूची में जुड़ गये जिसमें लाहिरू कुमारा, दुष्मंता चामीरा और वानिंदु हसारंगा शामिल हैं. श्रीलंका क्रिकेट की चिकित्सा समिति के चेयरमैन अर्जुन डि सिल्वा ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ को बताया कि मदुशनाका शुक्रवार को अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गये और हो सकता है वह विश्व कप से पहले फिटनेस हासिल नहीं कर पायें. यह भी पढ़ें: 40 के हुए लसिथ मलिंगा, फैंस ने श्रीलंकाई दिग्गज को दी शुभकामनाएं, देखें Tweets

रिपोर्ट के अनुसार चामीरा भी चोटिल होने के कारण एशिया कप में नहीं खेल पायेंगे और विश्व कप के शुरुआती हिस्से में भी उनका खेलना संदिग्ध लगता है. लेग स्पिनर हसारंगा भी जांघ की चोट से उबर रहे हैं और इस खबर के अनुसार उनका भी एशिया कप के कुछ हिस्से में नहीं खेलने की संभावना है.

कुमारा, चामीरा और मदुशनाका की तिकड़ी जून और जुलाई में टीम की विश्व कप क्वालीफायर सफलता में अहम रही थी.

इनकी अनुपस्थिति में श्रीलंका को कासुन रजीता, प्रमोद मदुशान और माथिशा पाथिराना पर निर्भर रहना पड़ सकता है जबकि हसारंगा की जगह लेने के लिए उनके पास दुनिथ वेलालागे और दुशान हेमंता के विकल्प मौजूद हैं. श्रीलंका एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत गुरूवार को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Score Update: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट