देश की खबरें | मदुरै रेल कोच हादसा : 28 यात्री लखनऊ लाए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मदुरै में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के खड़े डिब्बे में लगी आग में झुलसकर घायल हुए 28 यात्रियों को रविवार को विमान के जरिये लखनऊ हवाई अड्डे पर लाया गया और उन्हें उनके शहरों में भेज दिया गया।
लखनऊ, 28 अगस्त तमिलनाडु के मदुरै में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के खड़े डिब्बे में लगी आग में झुलसकर घायल हुए 28 यात्रियों को रविवार को विमान के जरिये लखनऊ हवाई अड्डे पर लाया गया और उन्हें उनके शहरों में भेज दिया गया।
राहत आयुक्त नवीन कुमार ने सोमवार को बताया कि रविवार को लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे 28 लोग लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, अयोध्या, शाहजहांपुर और लखनऊ जिलों के रहने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि ये 28 लोग दिल्ली के रास्ते लखनऊ पहुंचे, जिसके बाद इन्हें इनके घर भेज दिया गया। इसी तरह, चेन्नई से आए 14 लोगों को भी उनके घर भेज दिया गया है।
कुमार के मुताबिक, बेंगलुरु के रास्ते लखनऊ आ रहे सात लोग रास्ते में हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक अभी भी अस्पताल में भर्ती है।
कुमार के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने कहा है कि हिरासत में लिए गए यात्रियों पर अंतिम फैसला सोमवार को लिया जाएगा।
तमिलनाडु के मदुरै रेलवे यार्ड में 26 अगस्त को एक ट्रेन के खड़े डिब्बे में आग लगने से उसमें सवार नौ यात्रियों की मौत हो गई थी। मरने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। इन सभी के शव रविवार को विमान से लखनऊ ले गए और उन्हें संबंधित जिलों में भेज दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)