देश की खबरें | मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूजा-अर्चना के बाद पदभार संभाला

भोपाल, 13 दिसंबर मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को यहां राज्य सचिवालय में अपने कार्यालय कक्ष में पूजा करने के बाद कार्यभार संभाल लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद, उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले यादव ने प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शाम करीब पांच बजे राज्य सचिवालय, वल्लभ भवन में मुख्यमंत्री कार्यालय का कार्यभार संभाला।

लाल परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद, यादव ने धार्मिक स्थलों पर अनुमति से परे डेसिबल स्तर से अधिक लाउडस्पीकर के उपयोग पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह यादव द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में जारी किया गया पहला आदेश है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)