Madhya Pradesh Shocker: महिला ने अवैध संबंध के संदेह में पति की कर्मचारी की हत्या की
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक महिला ने अवैध संबंध के संदेह में अपने पति की कंपनी में काम करने वाली महिला की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी जबकि इस दौरान बीच-बचाव कराने आई महिला घायल हो गई.
जबलपुर (मध्यप्रदेश), 20 दिसंबर : मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक महिला ने अवैध संबंध के संदेह में अपने पति की कंपनी में काम करने वाली महिला की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी जबकि इस दौरान बीच-बचाव कराने आई महिला घायल हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रोफेसर कॉलोनी में बुधवार को हुई हत्या के लिए बृहस्पतिवार को शिखा मिश्रा (35) को गिरफ्तार किया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आनंद कलादगी ने बताया कि पीड़िता अनिका (33) आरोपी महिला के पति ब्रजेश मिश्रा की निर्माण कंपनी में काम करती थी. उन्होंने बताया कि शिखा को अपने पति पर अनिका के साथ संबंध होने का संदेह था. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बुधवार को अनिका से संपर्क किया और प्रोफेसर कॉलोनी में सोनम रजक नामक महिला के घर पर उससे मुलाकात की. यह भी पढ़ें : सियांग परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं: पेमा खांडू
उन्होंने बताया कि दोनों के बीच तीखी बहस हुई और शिखा ने अनिका को चाकू मार दिया तथा बीच बचाव करने की कोशिश में सोनम भी घायल हो गई. उन्होंने कहा कि अनिका की मौत हो गई, जबकि सोनम अस्पताल में भर्ती है. एएसपी ने बताया कि मौके से फरार हुई आरोपी महिला को बृहस्पतिवार को सतना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

