एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: युवक की डंडों से बेरहमी से पिटाई करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में दो लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया.

Madhya Pradesh: युवक की डंडों से बेरहमी से पिटाई करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

रीवा (मप्र), 21 सितंबर : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा जिले में एक लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में दो लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बलराम यादव (28) नामक युवक के गले में बेल्ट बांधकर डंडों से उसकी पिटाई करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया था, जिनमें से एक अभी भी फरार है. बलराम जबरन वसूली करने के मामले में हाल में जेल से छूटकर आया था और आरोप है कि जेल से रिहा होने के दूसरे दिन ही उसने एक लड़की से छेड़छाड़ की.

वह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के रहने वाला है और मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की सीमा पर एक ढाबा चलाता है. रीवा जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हनुमना पुलिस थाना इलाके के अर्जुनपुर पैकान गांव में उसकी हाल में पिटाई की गई थी और सोमवार को सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की. यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में तैयार किया जा रहा है एक नया टूरिज्म सर्किट ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ’- इस साल नवरात्रि में होगा शानदार समारोह

हनुमना पुलिस थाना प्रभारी शैल यादव ने बताया, ‘‘बलराम यादव की पिटाई करने के मामले में दो आरोपियों विपिन सिंह एवं गब्बर सिंह (दोनों निवासी अर्जुनपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दीपक तिवारी की तलाश की जा रही है. उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ हनुमना पुलिस थाने में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2021 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).