एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: बाइक सवार दो लोगों ने मां की आंखों में मिर्च फेंककर उसके छह साल के बच्चे का अपहरण किया

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बृहस्पतिवार सुबह स्कूल बस का इंतजार कर रहे छह वर्षीय एक बच्चे का दो लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Madhya Pradesh: बाइक सवार दो लोगों ने मां की आंखों में मिर्च फेंककर उसके छह साल के बच्चे का अपहरण किया
Credit-(Pixabay)

ग्वालियर, 13 फरवरी : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बृहस्पतिवार सुबह स्कूल बस का इंतजार कर रहे छह वर्षीय एक बच्चे का दो लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

उसने बताया कि यह घटना सुबह मुरार इलाके में हुई और जिसका अपहरण किया गया वह एक एक व्यवसायी का बेटा है. यह भी पढ़ें : आतिशी ने राजधानी में बिजली कटौती का दावा करते हुए कहा, वे दिल्ली को उप्र बना देंगे

ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अरविंद सक्सेना ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘दो लोग मोटरसाइकिल से आए और उन्होंने महिला की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया. इसके बाद दोनों आरोपी बच्चे को अपनी मोटरसाइकिल पर लेकर चले गए. बच्चे के पिता चीनी व्यापारी हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2025 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).